वो दौर क़रीब आ रहा है

वो दौर क़रीब आ रहा है

जब दाद-ए-हुनर न मिल सकेगी

उस शब का नुज़ूल हो रहा है

जिस शब की सहर न मिल सकेगी

पूछोगे हर इक से हम कहाँ हैं

और अपनी ख़बर न मिल सकेगी

आसाँ भी न होगा घर में रहना

तौफ़ीक़-ए-सफ़र न मिल सकेगी

ख़ंजर सी ज़बाँ का ज़ख़्म खा के

मरहम सी नज़र न मिल सकेगी

इस राह-ए-सफ़र में साया-ए-अफ़्गन

इक शाख़-ए-शजर न मिल सकेगी

जाओगे किसी की अंजुमन में

पर उस से नज़र न मिल सकेगी

इक जिंस-ए-वफ़ा है जिस को हर-सू

ढूँडोगे मगर न मिल सकेगी

सैलाब-ए-हवस उमड रहा है

इक तिश्ना नज़र न मिल सकेगी

(1088) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554