दिए अपनी ज़ौ पे जो इतरा रहे हैं

दिए अपनी ज़ौ पे जो इतरा रहे हैं

अँधेरे मुहाफ़िज़ हुए जा रहे हैं

जो हम दिल के दिल में ही दफ़ना रहे हैं

वो असरार ख़ुद ही खुले जा रहे हैं

उन्हें भूलना इतना आसाँ न होगा

मिरी ज़िंदगी जो हुए जा रहे हैं

तुम्हारी सदाक़त की है ये ही क़ीमत

हम इल्ज़ाम सर पे लिए जा रहे हैं

हमी से है ग़ाफ़िल हमारा मसीहा

इधर आस में ज़हर हम खा रहे हैं

(808) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Diye Apni Zau Pe Jo Itra Rahe Hain In Hindi By Famous Poet Atif Khan. Diye Apni Zau Pe Jo Itra Rahe Hain is written by Atif Khan. Complete Poem Diye Apni Zau Pe Jo Itra Rahe Hain in Hindi by Atif Khan. Download free Diye Apni Zau Pe Jo Itra Rahe Hain Poem for Youth in PDF. Diye Apni Zau Pe Jo Itra Rahe Hain is a Poem on Inspiration for young students. Share Diye Apni Zau Pe Jo Itra Rahe Hain with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.