दुनिया से हुए बैठे हो रू-पोश ऐ जाना
दुनिया से हुए बैठे हो रू-पोश ऐ जाना
जल्वा भी सर-ए-आम है पुर-जोश ऐ जाना
दिन दश्त में अच्छे से गुज़र जाता है अक्सर
जब आता है याद आलम-ए-आग़ोश ऐ जाना
ये लोग शब-ए-हिज्र बिलखते थे जो बेहद
महशर से गुज़र आए है ख़ामोश ऐ जाना
कल रात तो तुम भी थे हमें याद ब-तरतीब
आज उट्ठे हैं ख़ुद से ही फ़रामोश ऐ जाना
छिलते थे बदन जिन के हवाओं से वही गुल
बुलबुल के हैं सब क़त्ल पे ख़ामोश ऐ जाना
काँटों से भरे हैं दर-ओ-दीवार-ओ-दरीचे
इतने कि सबा भी है लहू-पोश ऐ जाना
(751) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
आतिफ़ ख़ान