मैं ख़ुद से दूर था और मुझ से दूर था वो भी
मैं ख़ुद से दूर था और मुझ से दूर था वो भी
बहाओ तेज़ था और ज़द में आ गया वो भी
छुआ ही था कि फ़ज़ा में बिखर के फैल गया
मिरी ही तरह धुएँ की लकीर था वो भी
ये देखने के लिए फिर पलट न जाऊँ कहीं
मैं गुम न हो गया जब तक खड़ा रहा वो भी
अभी तो काँटों-भरी झाड़ियों में अटका है
कभी दिखाई दिया था हरा-भरा वो भी
बिछड़ने वाले किसी के लिए नहीं रुकते
फिर ऐसा वक़्त भी आया बिछड़ गया वो भी
(814) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अतीक़ुल्लाह