मैं जो ठहरा ठहरता चला जाऊँगा
मैं जो ठहरा ठहरता चला जाऊँगा
या ज़मीं में उतरता चला जाऊँगा
जिस जगह नूर की बारिशें थम गईं
वो जगह तुझ से भरता चला जाऊँगा
दरमियाँ में अगर मौत आ भी गई
उस के सर से गुज़रता चला जाऊँगा
तेरे क़दमों के आसार जिस जा मिले
इस हथेली पे धरता चला जाऊँगा
दूर होता चला जाऊँगा दूर तक
पास ही से उभरता चला जाऊँगा
रौशनी रखता जाएगा तू हाथ पर
और मैं तहरीर करता चला जाऊँगा
(657) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अतीक़ुल्लाह