मैं छुपा रहूँगा निगाह-ओ-ज़ख़्म की ओट में

मैं छुपा रहूँगा निगाह-ओ-ज़ख़्म की ओट में

किसी और शख़्स से दिल लगा के भी देखना

सर-ए-शाख़-ए-दिल कोई ज़ख़्म है कि गुलाब है

मिरी जाँ की रग के क़रीब आ के भी देखना

कोई तारा चुपके से रखना उस की हथेली पर

वो उदास है तो उसे हँसा के भी देखना

वो जो शाम तेरी पलक पे आ के ठहर गई

मिरी रौशनी की हदों में ला के भी देखना

बड़ी चीज़ है ये सुपुर्दगी का महीन पल

न समझ सको तो मुझे गँवा के भी देखना

(780) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554