वो जो सर्फ़-ए-निगाह करता है
वो जो सर्फ़-ए-निगाह करता है
इस तमाशे का एक हिस्सा है
इक अंधेरा हूँ सर से पाँव तक
फिर ये पहलू में किया चमकता है
एक दिन उन को ज़िंदा देखा था
जन बुज़ुर्गों का ये असासा है
शहर-ए-मातम की इस बला से न डर
आईना भी तिलिस्म रखता है
किस के पैरों के नक़्श हैं मुझ में
मेरे अंदर ये कौन चलता है
नक़्श है कौन आसमानों में
इन ज़मीनों में किस का चेहरा है
मैं ने बंजर दिनों में खोली है आँख
मैं ने पेड़ों को मरते देखा है
(729) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अतीक़ुल्लाह