तू भी तो एक लफ़्ज़ है इक दिन मिरे बयाँ में आ

तू भी तो एक लफ़्ज़ है इक दिन मिरे बयाँ में आ

मेरे यक़ीं में गश्त कर मेरी हद्द-ए-गुमाँ में आ

नींदों में दौड़ता हुआ तेरी तरफ़ निकल गया

तू भी तो एक दिन कभी मेरे हिसार-ए-जाँ में आ

इक शब हमारे साथ भी ख़ंजर की नोक पर कभी

लर्ज़ीदा चश्म-ए-नम में चल जलते हुए मकाँ में आ

नर्ग़े में दोस्तों के तू कब तक रहेगा सुर्ख़-रू

नेज़ा-ब-नेज़ा दू-ब-दू-सफ़-हा-ए-दुश्मनाँ में आ

इक रोज़ फ़िक्र-ए-आब-ओ-नाँ तुझ को भी हो जान-ए-जहाँ

क़ौस-ए-अबद को तोड़ कर इस अर्सा-ए-ज़ियाँ में आ

(818) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554