तेरा ही निशान-ए-पा रहा हूँ मैं

तेरा ही निशान-ए-पा रहा हूँ मैं

ये पहाड़ जो उठा रहा हूँ मैं

एक उम्र की मुनाफ़रत के बाद

अब तुझे समझ में आ रहा हूँ मैं

तो उधर से आ जिधर रुके हैं सब

दूसरी तरफ़ से आ रहा हूँ मैं

एक पल कभी तो थम मिरे लिए

सारी उम्र दौड़ता रहा हूँ मैं

मेरी ना-रसाइयों की हद है ये

अपने सामने से आ रहा हूँ मैं

(692) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554