मता-ए-फ़िक्र-ओ-नज़र रहा हूँ

मता-ए-फ़िक्र-ओ-नज़र रहा हूँ

मिसाल-ए-ख़ुशबू बिखर रहा हूँ

मैं ज़िंदगानी के मारके में

हमेशा ज़ेर-ओ-ज़बर रहा हूँ

शफ़क़ हूँ सूरज हूँ रौशनी हूँ

सलीब-ए-ग़म पर उभर रहा हूँ

सजाओ रस्ते बिछाओ काँटे

कि पा-बरहना गुज़र रहा हूँ

न ज़िंदगी है न मौत है ये

न जी रहा हूँ न मर रहा हूँ

जो मेरे अंदर छुपा हुआ है

उस आदमी से भी डर रहा हूँ

वो मेरे अपने ही ग़म थे 'साबिर'

कि जिन से मैं बे-ख़बर रहा हूँ

(964) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554