ये किस मक़ाम पे पहुँचा है कारवान-ए-वफ़ा

ये किस मक़ाम पे पहुँचा है कारवान-ए-वफ़ा

है एक ज़हर सा फैला हुआ फ़ज़ाओं में

निशान-ए-राह की रखते तो हैं ख़बर लेकिन

ज़बाँ पे ताले हैं और बेड़ियाँ हैं पाँव में

फिरे हैं मुद्दतों इंसान की तलाश में हम

वो शहर में नज़र आया हमें न गाँव में

सर-ए-नियाज़ भी अपना कभी न ख़म होगा

झलक ग़ुरूर की है आप की अदाओं में

ज़मीं से ता-ब-फ़लक हर तरफ़ तअ'फ़्फ़ुन है

गुलों की बू का पता क्या चले हवाओं में

(895) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Ye Kis Maqam Pe Pahuncha Hai Karwan-e-wafa In Hindi By Famous Poet Ayub Sabir. Ye Kis Maqam Pe Pahuncha Hai Karwan-e-wafa is written by Ayub Sabir. Complete Poem Ye Kis Maqam Pe Pahuncha Hai Karwan-e-wafa in Hindi by Ayub Sabir. Download free Ye Kis Maqam Pe Pahuncha Hai Karwan-e-wafa Poem for Youth in PDF. Ye Kis Maqam Pe Pahuncha Hai Karwan-e-wafa is a Poem on Inspiration for young students. Share Ye Kis Maqam Pe Pahuncha Hai Karwan-e-wafa with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.