इस से पहले कि घर के पर्दों से
इस से पहले कि घर के पर्दों से
टेडीपतलून कोई सिल्वा लूँ
इस से पहले कि तुझ को दे कर दिल
तेरे कूचे में ख़ुद को पिटवा लूँ
इस से पहले कि तेरी फ़ुर्क़त में
ख़ुद-कशी की स्कीम अपना लूँ
इस से पहले कि इक तिरी ख़ातिर
नाम ग़ुंडों में अपना लिखवा लूँ
मैं तिरा शहर छोड़ जाऊँगा
इस से पहले कि वो उदू कम-बख़्त
तेरे घर जा के चुग़लियाँ खाए
इस से पहले कि दें रपट जा कर
तेरे मेरे शरीफ़ हम-साए
इस से पहले कि तेरी फ़रमाइश
मुझ से चोरी का जुर्म करवाए
इस से पहले कि अपना थानेदार
मुर्ग़ा थाने में मुझ को बनवाए
मैं तिरा शहर छोड़ जाऊँगा
तुझ को आगाह क्यूँ न कर दूँ मैं
अपने इस इंतिज़ाम से पहले
मशवरा भी तुझी से करना है
अपनी मर्ग-ए-हराम से पहले
कोई ऐसी ट्रेन बतला दे
जाए जो तेज़-गाम से पहले
आज के इस डिनर को भुगता कर
कल किसी वक़्त शाम से पहले
मैं तिरा शहर छोड़ जाऊँगा
दिल की गर्दन मरोड़ जाऊँगा
(719) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554