बाग़ से झूले उतर गए

बाग़ से झूले उतर गए

सुंदर चेहरे उतर गए

लटक गए दीवार से हम

सीढ़ी वाले उतर गए

घर में किस का पाँव पड़ा

छत के जाले उतर गए

भेंट चढ़े तुम उजलत की

पेड़ से कच्चे उतर गए

वस्ल के एक ही झोंके में

कान से बाले उतर गए

भागूँ वाली बस्ती थी

जहाँ परिंदे उतर गए

इक दिन ऐसा होश आया

सारे नशे उतर गए

(1032) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554