डरे हुए हैं सभी लोग अब्र छाने से
डरे हुए हैं सभी लोग अब्र छाने से
वो आई बाम पे क्या धूप के बहाने से
वो क़िस्सा-गो तो बहुत जल्द-बाज़ आदमी था
बहुत सी लकड़ियाँ हम रह गए जलाने से
नज़र तो डाल रवानी की इस्तक़ामत पर
ये आबशार है कोहसार के घराने से
मुसाफ़िरान-ए-मोहब्बत मुझे मुआ'फ़ करें
मैं बाज़ आया उन्हें रास्ता दिखाने से
अगर मैं आख़िरी बाज़ी न खेलता 'अज़हर'
तो ख़ाली हाथ न आता क़िमार-ख़ाने से
(950) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अज़हर फ़राग़