गर इक़्तिदार-ए-सुकूँ इक़्तिदार-ए-वहशत है
गर इक़्तिदार-ए-सुकूँ इक़्तिदार-ए-वहशत है
तो फिर दयार-ए-मोहब्बत दयार-ए-वहशत है
दराज़ हो रहे इम्काँ भी अब इबादत के
हिसार-ए-बंदगी गोया हिसार-ए-वहशत है
हर एक शख़्स है तस्वीर-ए-कामराँ ख़ुद में
अना की आब-ए-हवा में ख़ुमार-ए-वहशत है
दवाम पाएगा इक रोज़ हक़ ज़माने में
ये इंतिज़ार नहीं इंतिज़ार-ए-वहशत है
गुलों में हुस्न नहीं और चमन भी आज़ुर्दा
मिरे क़रीब हुवैदा बहार-ए-वहशत है
अभी न पूछिए हाल-ए-ग़म-ए-दिल-ए-'अज़हर'
अभी नज़र में मुक़द्दम ग़ुबार-ए-वहशत है
(1085) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अज़हर हाश्मी