ख़ामोश ज़बाँ से जब तक़रीर निकलती है

ख़ामोश ज़बाँ से जब तक़रीर निकलती है

लगता है कि पैरों से ज़ंजीर निकलती है

टूटा हुआ बधना था शायद कि वुज़ू का हो

ऐसी भी तो पुरखों की जागीर निकलती है

जो दाग़ है सज्दे का पेशानी-ए-मोमिन पर

उस दाग़ से हो कर ही तक़दीर निकलती है

मिलती है ख़ुशी सब को जैसे ही कहीं से भी

भूली हुइ बचपन की तस्वीर निकलती है

मजरूह क़लम को जब हर लफ़्ज़ दुआ दे दें

ता उम्र क़लम से फिर तहरीर निकलती है

हो अम्न यहाँ हम में सोचा था मगर 'अज़हर'

देखा तो हर इक घर से शमशीर निकलती है

(1324) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554