हलाकत-ए-दिल-ए-नाशाद राएगाँ भी नहीं

हलाकत-ए-दिल-ए-नाशाद राएगाँ भी नहीं

निगाह-ए-दोस्त में अब कोई इम्तिहाँ भी नहीं

तलाश-ए-दैर-ओ-हरम का मआ'ल क्या कहिए

सुकूँ यहाँ भी नहीं है सुकूँ वहाँ भी नहीं

तिरी निगाह ने खोला मोआ'मला दिल का

नज़र ज़बाँ नहीं रखती प बे-ज़बाँ भी नहीं

उसी को सारे ज़माने से हम छुपाए रहे

वो एक बात ज़माने से जो निहाँ भी नहीं

सुबूत बर्क़ की ग़ारत-गरी का किस से मिले

कि आशियाँ था जहाँ अब वहाँ धुआँ भी नहीं

निशान-ए-क़ाफ़िला-ए-उम्र ढूँडने वालो

यहाँ तो दूर तलक गर्द-ए-कारवाँ भी नहीं

(631) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554