सर पर मिरे उम्र-भर रही धूप

सर पर मिरे उम्र-भर रही धूप

जिस सम्त चला उधर चली धूप

कम ऐसी वतन में भी न थी धूप

ग़ुर्बत में बला-ए-जाँ बनी धूप

माँ है न यहाँ शजर है कोई

ता-हद-निगाह धूप ही धूप

बरसों से लटक रही है सर पर

ख़ंजर की तरह खिंची हुई धूप

यादों के निहाँ-कदे में चमकी

तितली के परों पे नाचती धूप

इक रूप के नाम अन-गिनत हैं

बिजली बरसात चाँदनी धूप

क़ाएम रहें तेरे ज़ुल्फ़-ओ-आरिज़

साया मेरा यही यही धूप

(860) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554