पीरी नहीं चलती कि फ़क़ीरी नहीं चलती
पीरी नहीं चलती कि फ़क़ीरी नहीं चलती
इस इश्क़ में हर एक की मर्ज़ी नहीं चलती
पड़ती है बना कर हमें रखनी इसी ख़ातिर
दुनिया के बिना अपनी फ़क़ीरी नहीं चलती
हाथों से गँवाते हुए तुझ को यही सोचूँ
तक़दीर के आगे तो किसी की नहीं चलती
किस वास्ते रख लेगी भरम मेरा ये दुनिया
मैं जानता हूँ मेरी कहीं भी नहीं चलती
दुनिया से बस इतनी सी शिकायत रही हम को
ये साथ हमारे कभी सीधी नहीं चलती
(1515) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554