हम ज़र्रे हैं ख़ाक-ए-रहगुज़र के

हम ज़र्रे हैं ख़ाक-ए-रहगुज़र के

देखो हमें बाम से उतर के

चुप हो गए यूँ असीर जैसे

झगड़े थे तमाम बाल-ओ-पर के

वा'दा न दिलाओ याद उन का

नादिम हूँ ख़ुद ए'तिबार कर के

ऐ बाद-ए-सहर न छेड़ हम को

हम जागे हुए हैं रात-भर के

शबनम की तरह हयात के ख़्वाब

कुछ और निखर गए बिखर के

जब उन को ख़याल-ए-वज़्अ' आया

अंदाज़ बदल गए नज़र के

यूँ मौत के मुंतज़िर हैं 'बाक़ी'

मिल जाएगा चैन जैसे मर के

(695) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554