कभी यूँ भी आ मिरी आँख में कि मिरी नज़र को ख़बर न हो

कभी यूँ भी आ मिरी आँख में कि मिरी नज़र को ख़बर न हो

मुझे एक रात नवाज़ दे मगर इस के बा'द सहर न हो

वो बड़ा रहीम ओ करीम है मुझे ये सिफ़त भी अता करे

तुझे भूलने की दुआ करूँ तो मिरी दुआ में असर न हो

मिरे बाज़ुओं में थकी थकी अभी महव-ए-ख़्वाब है चाँदनी

न उठे सितारों की पालकी अभी आहटों का गुज़र न हो

ये ग़ज़ल कि जैसे हिरन की आँख में पिछली रात की चाँदनी

न बुझे ख़राबे की रौशनी कभी बे-चराग़ ये घर न हो

कभी दिन की धूप में झूम के कभी शब के फूल को चूम के

यूँ ही साथ साथ चलें सदा कभी ख़त्म अपना सफ़र न हो

(1455) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554