ख़ून पत्तों पे जमा हो जैसे

ख़ून पत्तों पे जमा हो जैसे

फूल का रंग हरा हो जैसे

बारहा ये हमें महसूस हुआ

दर्द सीने का ख़ुदा हो जैसे

यूँ तरस खा के न पूछो अहवाल

तीर सीने पे लगा हो जैसे

फूल की आँख में शबनम क्यूँ है

सब हमारी ही ख़ता हो जैसे

किर्चें चुभती हैं बहुत सीने में

आइना टूट गया हो जैसे

सब हमें देखने आते हैं मगर

नींद आँखों से ख़फ़ा हो जैसे

अब चराग़ों की ज़रूरत भी नहीं

चाँद इस दिल में छुपा हो जैसे

रोज़ आती थी हुआ उस की तरह

अब वो आया तो हवा हो जैसे

(900) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

KHun Patton Pe Jama Ho Jaise In Hindi By Famous Poet Bashir Badr. KHun Patton Pe Jama Ho Jaise is written by Bashir Badr. Complete Poem KHun Patton Pe Jama Ho Jaise in Hindi by Bashir Badr. Download free KHun Patton Pe Jama Ho Jaise Poem for Youth in PDF. KHun Patton Pe Jama Ho Jaise is a Poem on Inspiration for young students. Share KHun Patton Pe Jama Ho Jaise with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.