वो सितम-परवर ब-चश्म अश्क-बार आ ही गया

वो सितम-परवर ब-चश्म अश्क-बार आ ही गया

चाक-दामानी पे मेरी उस को प्यार आ ही गया

मिटते मिटते मिट गई जान-ए-वफ़ा की आरज़ू

आते आते बे-क़रारी को क़रार आ ही गया

चुपके चुपके मुझ पे मेरी ख़ामुशी हँसती रही

रोते रोते जज़्ब-ए-दिल पर इख़्तियार आ ही गया

कोई वा'दा जिस का मा'नी-आश्ना होता नहीं

फिर उसी वा'दा-शिकन पर ए'तिबार आ ही गया

या इलाही जज़्बा-ए-होश-ओ-ख़िरद की ख़ैर हो

मुंतज़िर जिस का जुनूँ था वो दयार आ ही गया

(809) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554