सुहाने सपने आए हैं

सुहाने सपने आए हैं

लुभाने सपने आए हैं

मुझे मंज़िल की दावत है

बुलाने सपने आए हैं

मिरी बेदार आँखों को

सजाने सपने आए हैं

मैं इक मुद्दत से सोया था

जगाने सपने आए हैं

मुझे पाने तुम आए हो

गँवाने सपने आए हैं

ये सपने जा नहीं सकते

चुराने सपने आए हैं

ये अरमाँ फिर से तोड़ेंगे

दिखाने सपने आए हैं

नया सा खेल है कोई

पुराने सपने आए हैं

मुझे तो आख़िरी दम तक

हँसाने सपने आए हैं

अजब 'महताब' आँखों के

दिवाने सपने आए हैं

(798) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554