झोंके आते हैं बू-ए-उल्फ़त के

झोंके आते हैं बू-ए-उल्फ़त के

फूल यारब हैं किस की तुर्बत के

शोर है दिल में ग़म के नालों का

अलम उठते हैं आज हसरत के

तेरी बातों में क्या हलावत थी

कि न लब खुल सके शिकायत के

हम पे और तेग़-ए-नाज़ उठ न सके

चोचले हैं तिरी नज़ाकत के

ऐ 'बयाँ' क़ैस-ओ-वामिक़-ओ-फ़र्हाद

थे ये सारे मुरीद हज़रत के

(594) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554