तिरा कुश्ता उठाया अक़रबा ने

तिरा कुश्ता उठाया अक़रबा ने

चले महशर को मिट्टी में दबाने

नफ़स गुम और सुख़न बाक़ी रहेगा

न होगा तार और होंगे तराने

ख़ुदा ठंडा रखे ऐ शम्अ तुझ को

खड़ी रोती है बेकस के सिरहाने

तिरे चलने से सीने में ज़मीं के

उठा इक दर्द महशर के बहाने

हमीं ने पंजा-ए-दस्त-ए-जुनूँ से

किए हैं कोह की चोटी में शाने

(591) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554