सरीर-ए-ख़ामा से तशरीह-ए-सिर्र-ए-ज़ी होगी
सरीर-ए-ख़ामा से तशरीह-ए-सिर्र-ए-ज़ी होगी
फ़ज़ा-ए-शेर में इक़्लीम-ए-आगही होगी
जिसे करम से तिरे बख़्त-ए-ना-रसा न मिला
उसे नसीब हक़ीक़त में क्या ख़ुशी होगी
फ़ज़ा-ए-तीरा की उक़्दा-कुशा है जो तनवीर
ख़ुलूस-ए-दिल की वो पुर-कार सादगी होगी
रियाज़-ए-मअ'नी की जिस से फ़ज़ा है रख़्शंदा
अलम-नसीब के दिल की वो शायरी होगी
हरम के ख़ाक-नशीनों से बे-अदब ईजाद
वुफ़ूर-ए-दर्द से पैदा क़लंदरी होगी
लहू से दिल के चराग़ाँ करो ख़ुदा-ख़ाना
तड़प जो रूह में होगी तो बंदगी होगी
हरीम-ए-नाज़ को सूरत-परस्त क्या जाने
अदा-शनास फ़क़त दिल की बे-ख़ुदी होगी
(937) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554