ऐसे में रोज़ रोज़ कोई ढूँडता मुझे

ऐसे में रोज़ रोज़ कोई ढूँडता मुझे

आवाज़ दे रही थी उधर की हवा मुझे

ऐसा हुआ कि घर से न निकला तमाम दिन

जैसे कि ख़ुद से आज कोई काम था मुझे

पर्दे के आस-पास कोई बाग़ ही न हो

खिड़की खुली तो फूल का धोका हुआ मुझे

ये पेड़ जिस पे फूल न पत्ती न टहनियाँ

दस बीस साल बाद जो ख़ुद सा लगा मुझे

मैं आज भी वही हूँ वफ़ा थी जिसे अज़ीज़

फ़ुर्सत मिले तो आ के कभी देख जा मुझे

आँखों में दिल उतर पड़ा आईना देख कर

आया था इक ख़याल बहुत दूर का मुझे

ये फ़िक्र आ पड़ी है कि बदले गए न हों

साए से कह रहा हूँ ज़रा देखना मुझे

कहते हैं यार-दोस्त अगर बेवफ़ा कहें

ऐ 'अश्क' आँसुओं ने भी क्या दे दिया मुझे

(1113) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554