प्यार है वो

नन्ही मुन्नी दूध की ख़ुशबू लुंढाती गुढ्लियों चलती मोहब्बत बाँटती

तुत्लाहटों का क़ाफ़िला-सालार है वो

रस से भारी होंट चंदन सी महकती ज़ुल्फ़ अमृत से भरे

उल्टे कटोरों लजलजी लज़्ज़त से बोझल टहनियों का ख़ंदक़ों क़ोसों

तिकोनों का अलम-बरदार है वो

झुकती कमरों बर्फ़ से बालों बदन के दुखते जोड़ों जन्नती पैरों

की ख़ातिर सूरत-ए-दस्तार है वो

सुब्ह-ए-तख़्लीक़-ओ-तसव्वुर है जवानी की दो-पहरी

विसाल-ए-ज़ीस्त का त्यौहार है वो

प्यार है वो

(1291) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554