न रहे तुम जो हमारे तो सहारा न रहा

न रहे तुम जो हमारे तो सहारा न रहा

कोई दुनिया-ए-मोहब्बत में हमारा न रहा

अब कोई और ज़माने में सहारा न रहा

जिस को कहते थे हमारा है हमारा न रहा

दे दिया हज़रत-ए-ईसा ने उसे साफ़ जवाब

तेरे बीमार का अब कोई सहारा न रहा

क्या कहें हाल ज़माने का ख़ुलासा ये है

तुम हमारे न रहे कोई हमारा न रहा

क्या कहूँ अंजुमन-ए-नाज़ का हाल ऐ 'बिस्मिल'

सब के चर्चे रहे बस ज़िक्र तुम्हारा न रहा

(802) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554