क़ाबिल-ए-शरह मिरा हाल-ए-दिल-ए-ज़ार न था

क़ाबिल-ए-शरह मिरा हाल-ए-दिल-ए-ज़ार न था

सुनने वाले तो बहुत थे कोई ग़म-ख़्वार न था

अब वो जीने के लिए सोच रहा है तदबीर

अपने हाथों जिसे मरना कभी दुश्वार न था

मुझ से पूछो तो क़ज़ा उस की है मौत उस की है

दोश-ए-अहबाब पे जो मर के गिराँ-बार न था

चुनते थे बाग़ में आ आ कर उन्हें अहल-ए-जुनूँ

आशियाँ का मिरे तिनका कोई बेकार न था

ये हमीं ने तो मोहब्बत की निकालीं रस्में

आप पर मरने को पहले कोई तय्यार न था

दाम-ए-सय्याद में आज़ाद रहा शिकवा-ए-ग़म

मैं गिरफ़्तार था लेकिन ये गिरफ़्तार न था

अब उन्हें सामने आने में है उज़्र ऐ 'बिस्मिल'

मिलने-जुलने से जिन्हें पेशतर इंकार न था

(1000) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554