याद आता है समाँ मुझ को ख़ुद-आराई का
याद आता है समाँ मुझ को ख़ुद-आराई का
चाँदनी रात में आलम तिरी अंगड़ाई का
आइना आइना-रूयों को ये देता है सबक़
कुछ समझ बूझ के दावा करो यकताई का
और भी जोश बढ़ा हो गईं मौजें बे-ताब
अक्स दरिया में पड़ा जब तिरी अंगड़ाई का
मेरे दिल में मिरी आँखों में हैं तेरी शक्लें
ज़ेब देता नहीं दावा तुझे यकताई का
दिल हुआ ज़ेर-ओ-ज़बर आह भी हम कर न सके
रह गए देख के नक़्शा तिरी अंगड़ाई का
(960) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
बिस्मिल इलाहाबादी