जिस ने जाना जहाँ तमाशा है

जिस ने जाना जहाँ तमाशा है

उस की ठोकर में ये ज़माना है

बे-ग़रज़ हार जीत से जो हो

ज़िंदगी उस की फ़ातेहाना है

फ़िक्र जो ख़ुद गिरफ़्त में रक्खे

उस का अंदाज़ शाइराना है

गर्म रखता है जो ख़ुदी अपनी

बे-नियाज़ी से वो शनासा है

दो ही पुल का है खेल सारा 'सबा'

बा'द में ख़ाक सब को होना है

(968) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554