ख़ामुशी में क़यास मेरा है
ख़ामुशी में क़यास मेरा है
बंदिशें ही लिबास मेरा है
ख़्वाब फूलों के आँख ने गूँधे
फिर चमन क्यूँ उदास मेरा है
कोई ताबीर-ए-ख़्वाब मिल जाती
क्या मुक़द्दर ही यास मेरा है
हसरतों आज दूर ही रहना
आज फिर दिल उदास मेरा है
तू गुज़र जा उधर 'सबा' बन कर
ऐ सनम ये सिपास मेरा है
(989) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
बबल्स होरा सबा