उस से क्या ख़ाक हम-नशीं बनती

उस से क्या ख़ाक हम-नशीं बनती

बात बिगड़ी हुई नहीं बनती

वो बनी इब्तिदा-ए-उल्फ़त में

दम पे जो वक़्त-ए-वापसीं बनती

आदमी सब फ़रिश्ते बन जाते

आसमाँ पर अगर ज़मीं बनती

मेरी सूरत बनी तो ख़ाक बनी

क़िस्मत ऐ सूरत-आफ़रीं बनती

वादे करते ही क्या वो आ जाते

रात भर ज़ुल्फ़-ए-अम्बरीं बनती

काश सुनता न कोई शोर ओ फ़ुग़ाँ

दिल की जा चश्म-ए-सुर्मगीं बनती

तू ने ऐसे बिगाड़ डाले हैं

एक की एक से नहीं बनती

न चमकती जो हुस्न की तक़दीर

क्यूँ तिरी चाँद सी जबीं बनती

पारा-ए-जेब से मिरे ऐ काश

दस्त-ए-वहशत की आस्तीं बनती

बज़्म-ए-दुनिया थी क़ाबिल-ए-जन्नत

ख़ूब बनती अगर यहीं बनती

तब-ए-नाज़ुक का लुत्फ़ जब था 'दाग़'

नाज़नीनों में नाज़नीं बनती

(1041) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554