न वो ताएरों का जमघट न वो शाख़-ए-आशियाना

न वो ताएरों का जमघट न वो शाख़-ए-आशियाना

तुम इसे ख़िज़ाँ कहोगे कि बहार का ज़माना

मैं वफ़ाओं का हूँ पैकर मिरा जज़्ब-ए-मुख़्लिसाना

मुझे आज़मा ले हमदम जो तू चाहे आज़माना

तू मुझे तबाह कर दे तू मिरा निशाँ मिटा दे

न करूँगा मैं गवारा मगर अपना सर झुकाना

जो उसे कोई सुनेगा तो भला यक़ीं करेगा

ये जनाब-ए-शैख़ हमदम ये दर-ए-शराब-ख़ाना

ये अता-ए-इश्क़ ही है कि बना हूँ मैं ग़ज़ल-ख़्वाँ

न था इस के पहले 'दानिश' मिरा ज़ौक़ शाइ'राना

(997) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554