आज बदली है हवा साक़ी पिला जाम-ए-शराब

आज बदली है हवा साक़ी पिला जाम-ए-शराब

बर्स काली वअ'दा जाते हैं बरस काले सहाब

आरसी सूँ अब शराब-ए-नाब खींचा चाहिए

नींद सूँ उठ यार ने देखा है चश्म-ए-नीम-ख़्वाब

साफ़ दिल हो गर है तुझ कूँ ख़्वाहिश-ए-तर्क-ए-हवा

आब-ए-आईना उपर आता नहीं हरगिज़ हबाब

सूरत-ए-महताब रो ज़ाहिर है मेरे अश्क सूँ

जल्वा-गर जियूँ आब-ए-दरिया में है अक्स-ए-माहताब

हर किताब-ए-सोहबत-ए-रंगीं के मअ'नी देख कर

फ़र्द-ए-तन्हाई के मज़मूँ कूँ किया हूँ इंतिख़ाब

साहब-ए-मअ'नी किया है हक़ मुझे रोज़-ए-बिना

पोस्तीं जामा है मेरे बर मने मिस्ल-ए-किताब

ख़ेमा-ए-गुल बाग़ में बरपा है ऐ 'दाऊद' आज

तन रही है देख क्या आवाज़-ए-बुलबुल की तनाब

(1177) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554