हमारी जान तुम ऐसा करोगी

हमारी जान तुम ऐसा करोगी

हमारी जान का सौदा करोगी

तभी ये दिल तुम्हें देंगे बताओ

ज़रा सी बात पर रूठा करोगी

चलो तकिया तुम्हारे ही सिरहाने

वगरना रात-भर झगड़ा करोगी

हमें बद-मआ'श कह कर मार दोगी

कहेंगे हम अगर बोसा करोगी

अजी हम जानते हैं के मिरी जाँ

करोगी जो बहुत अच्छा करोगी

निगाहों से निगाहों को पकड़ कर

लबों से हाए उफ़ तौबा करोगी

अरे शरमा रही हो क्यूँ कहो भी

नहा कर हाए क्या पहना करोगी

(823) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Hamari Jaan Tum Aisa Karogi In Hindi By Famous Poet Deepak Sharma Deep. Hamari Jaan Tum Aisa Karogi is written by Deepak Sharma Deep. Complete Poem Hamari Jaan Tum Aisa Karogi in Hindi by Deepak Sharma Deep. Download free Hamari Jaan Tum Aisa Karogi Poem for Youth in PDF. Hamari Jaan Tum Aisa Karogi is a Poem on Inspiration for young students. Share Hamari Jaan Tum Aisa Karogi with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.