पीने दें मय-कशों को जहाँ भी पिया करें
पीने दें मय-कशों को जहाँ भी पिया करें
सज्दा वुज़ू करें न करें बस दुआ करें
कानों ने क्या सुना था ज़बानों ने क्या कहा
इंसानियत घटी है यहाँ कम मिला करें
रू-पोश फिर रहे हैं रियासत के बादशाह
गद्दी पे फिर ये कौन है चलिए पता करें
अम्न-ए-जहाँ को झोंक दी अपनी जवानियाँ
इस से ज़ियादा 'दीप' भला और क्या करें
(998) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
दीपक शर्मा दीप