जब भी ख़ल्वत में वो याद आएगा

जब भी ख़ल्वत में वो याद आएगा

वक़्त का सैल ठहर जाएगा

चाँद तुम देख रहे हो जिस को

ये भी आँसू सा ढलक जाएगा

एक दो मोड़ ही मुड़ कर इंसाँ

बाम-ए-गर्दूं की ख़बर लाएगा

मैं ने देखे हैं चमन बे-पर्दा

कोई गुल क्या मिरे मुँह आएगा

हुस्न से दूर ही रहना बेहतर

जो मिलेगा वही पछताएगा

और कुछ देर सितारो ठहरो

उस का व'अदा है ज़रूर आएगा

उन की ज़ुल्फ़ों की महक ले 'दानिश'

इस धुँदलके को कहाँ पाएगा

(926) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554