जब रुख़-ए-हुस्न से नक़ाब उठा

जब रुख़-ए-हुस्न से नक़ाब उठा

बन के हर ज़र्रा आफ़्ताब उठा

डूबी जाती है ज़ब्त की कश्ती

दिल में तूफ़ान-ए-इज़्तिराब उठा

मरने वाले फ़ना भी पर्दा है

उठ सके गर तो ये हिजाब उठा

शाहिद-ए-मय की ख़ल्वतों में पहुँच

पर्दा-ए-नश्शा-ए-शराब उठा

हम तो आँखों का नूर खो बैठे

उन के चेहरे से क्या नक़ाब उठा

आलम-ए-हुस्न-ए-सादगी तौबा

इश्क़ खा खा के पेच-ओ-ताब उठा

होश नक़्स-ए-ख़ुदी है ऐ 'एहसान'

ला उठा शीशा-ए-शराब उठा

(1061) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554