उन आँखों को नज़र क्या आ गया है

उन आँखों को नज़र क्या आ गया है

मिज़ाज-ए-आरज़ू बदला हुआ है

न जाने हार है या जीत क्या है

ग़मों पर मुस्कुराना आ गया है

मिरी हालत पे उन का मुस्कुराना

जवाब-ए-ना-मुरादी आ गया है

नहीं इक मैं ही नाकाम-ए-मोहब्बत

यही पहले भी अक्सर हो चुका है

सबा की रौ न ग़ुंचों का तबस्सुम

चमन वालो कहो क्या हो गया है

शब-ए-ग़म सहमी सहमी याद उन की

अंधेरे में दिया सा जल रहा है

नहीं मिलता सुराग़-ए-मंज़िल-ए-शौक़

मोहब्बत से भी जी घबरा गया है

(1098) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554