गलियों में भटकना रह-ए-आलाम में रहना
गलियों में भटकना रह-ए-आलाम में रहना
याँ सब को है नाकामी-ए-यक-गाम में रहना
पहले तो बिखर जाना गुज़रगाहों के हमराह
फिर हसरत-ए-दीवार-ओ-दर-ओ-बाम में रहना
बाग़ात में फिरना ख़स-ओ-ख़ाशाक पहन कर
हर सिलसिला-ए-सब्ज़ के अंजाम में रहना
हर साँस में घुलना तिरी दहलीज़ की ख़ुश्बू
हर आँख का दूरी के सियह दाम में रहना
आवाज़ न आना किसी आबाद मकाँ से
हर हाथ का याँ दस्तक-ए-नाकाम में रहना
कुछ देर में खुल जाएगा बस्ती का नसीबा
कुछ देर है और सख़्ती-अय्याम में रहना
'एजाज़' बहुत दिन से है शोहरत का बुलावा
तुम हो कि वही क़रया-ए-गुमनाम में रहना
(952) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
एजाज़ गुल