जो जा चुके हैं ग़ालिबन उतरें कभी ज़ीना तिरा
जो जा चुके हैं ग़ालिबन उतरें कभी ज़ीना तिरा
ऐ कहकशाँ ऐ कहकशाँ रौशन रहे रस्ता तिरा
ख़ूँ-नाबा-ए-दिल की कशीद आख़िर को तिरे दम से है
कहने को मेरा मय-कदा लेकिन है मय-ख़ाना तिरा
पल-भर में बादल छा गए और ख़ूब बरसातें हुईं
कल चौदहवीं की रात में कुछ यूँ ख़याल आया तिरा
ऐ ज़िंदगी ऐ ज़िंदगी कुछ रौशनी कुछ रौशनी
चला रहा था शहर में मुद्दत से दीवाना तिरा
अब गायकों में नाम है वर्ना जो अपने गीत थे
सारे दिल के ज़ख़्म थे दर-अस्ल एहसाँ था तिरा
ग़ज़लें मिरी तेरे लिए यादें तिरी मेरे लिए
ये इश्क़ है पूँजी मिरी ये शे'र सरमाया तिरा
(929) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554