मय-ख़ाना है बिना-ए-शर-ओ-ख़ैर तो नहीं

मय-ख़ाना है बिना-ए-शर-ओ-ख़ैर तो नहीं

ऐ शैख़-ओ-बरहमन हरम-ओ-दैर तो नहीं

क़ासिद को तक रहा हूँ बजाए जवाब-ए-ख़त

कम्बख़्त ये न कह दे कहीं ख़ैर तो नहीं

अपनों का शिकवा किस लिए आए ज़बान पर

अहबाब के सितम सितम-ए-ग़ैर तो नहीं

आपस में क्यूँ हैं बर-सर-ए-पैकार अहल-ए-शहर

देखो यहाँ कहीं हरम-ओ-दैर तो नहीं

ऐ शैख़ सिर्फ़ शिकवा-ए-पिंदार ज़ोहद है

वर्ना मुझे जनाब से कुछ बैर तो नहीं

महव-ए-ख़िराम ग़ुंचा-ओ-गुल देख-भाल कर

पामाली-ए-बहार है ये सैर तो नहीं

बंदा-नवाज़ आप और इज़्हार-ए-शुक्रिया

'एजाज़' आप का है कोई ग़ैर तो नहीं

(1091) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554