हर घड़ी इंक़लाब में गुज़री
हर घड़ी इंक़लाब में गुज़री
ज़िंदगी किस अज़ाब में गुज़री
शौक़ था माना-ए-तजल्ली-ए-दोस्त
उन की शोख़ी हिजाब में गुज़री
करम-ए-बे-हिसाब चाहा था
सितम-ए-बे-हिसाब में गुज़री
वर्ना दुश्वार था सुकून-ए-हयात
ख़ैर से इज़्तिराब में गुज़री
राज़-ए-हस्ती की जुस्तुजू में रहे
रात ताबीर-ए-ख़्वाब में गुज़री
कुछ कटी हिम्मत-ए-सवाल में उम्र
कुछ उमीद-ए-जवाब में गुज़री
किस ख़राबी से ज़िंदगी 'फ़ानी'
इस जहान-ए-ख़राब में गुज़री
(977) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
फ़ानी बदायुनी