हर साँस के साथ जा रहा हूँ

हर साँस के साथ जा रहा हूँ

मैं तेरे क़रीब आ रहा हूँ

ये दिल में कराहने लगा कौन

रो रो के किसे रुला रहा हूँ

अब इश्क़ को बे-नक़ाब कर के

मैं हुस्न को आज़मा रहा हूँ

असरार-ए-जमाल खुल रहे हैं

हस्ती का सुराग़ पा रहा हूँ

तन्हाई-ए-शाम-ए-ग़म के डर से

कुछ उन से जवाब पा रहा हूँ

लज़्ज़त-कश-ए-आरज़ू हूँ 'फ़ानी'

दानिस्ता फ़रेब खा रहा हूँ

(980) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554