मेरे लब पर कोई दुआ ही नहीं

मेरे लब पर कोई दुआ ही नहीं

इस करम की कुछ इंतिहा ही नहीं

कश्ती-ए-ए'तिबार तोड़ के देख

कि ख़ुदा भी है ना-ख़ुदा ही नहीं

मेरी हस्ती गवाह है कि मुझे

तू किसी वक़्त भूलता ही नहीं

अब उसे ना-उम्मीद क्यूँ कहिए

दिल को तौफ़ीक़-ए-मुद्दआ ही नहीं

ग़म में लज़्ज़त कहाँ कि दिल न रहा

हाए वो हसरत-आश्ना ही नहीं

वही तू है वही तिरी महफ़िल

एक 'फ़ानी'-ए-मुब्तला ही नहीं

(976) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554