मिज़ाज-ए-दहर में उन का इशारा पाए जा

मिज़ाज-ए-दहर में उन का इशारा पाए जा

जो हो सके तो बहर-हाल मुस्कुराए जा

बहार-ए-सद-चमनिस्तान-ए-आरज़ू बन कर

मिरे ख़याल की रंगीनियों में आए जा

ख़िरद-नवाज़ निगाहों की आड़ में रह कर

फ़ज़ा-ए-आलम-ए-दीवानगी पे छाए जा

पिलाए जा कि अभी होश-ए-बे-ख़ुदी है मुझे

पिलाए जा मुझे साक़ी अभी पिलाए जा

दिल ओ जिगर पे गुज़र जाएगी जो गुज़रेगी

तिरी नज़र से जो फ़ित्ने उठें उठाए जा

ज़रा ठहर कि अब अंजाम-ए-सोज़-ए-गम है क़रीब

चराग़-ए-ज़ीस्त भड़कने को है बुझाए जा

सुकूत-ए-मय्यत-ए-'फ़ानी' है इक फ़साना-ए-शौक़

लब-ए-ख़मोश से हर मुद्दआ को पाए जा

(876) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Mizaj-e-dahr Mein Un Ka Ishaara Pae Ja In Hindi By Famous Poet Fani Badayuni. Mizaj-e-dahr Mein Un Ka Ishaara Pae Ja is written by Fani Badayuni. Complete Poem Mizaj-e-dahr Mein Un Ka Ishaara Pae Ja in Hindi by Fani Badayuni. Download free Mizaj-e-dahr Mein Un Ka Ishaara Pae Ja Poem for Youth in PDF. Mizaj-e-dahr Mein Un Ka Ishaara Pae Ja is a Poem on Inspiration for young students. Share Mizaj-e-dahr Mein Un Ka Ishaara Pae Ja with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.