कम्पयूटर

कम्पयूटर का है ये दौर

अब जीने का बदला तौर

दफ़्तर दफ़्तर घर घर आज

देख लो कम्पयूटर का राज

क़दम क़दम पर सुब्ह ओ शाम

कम्पयूटर ही आए काम

उस से हम क्यूँ हों महरूम

जब कम्पयूटर की है धूम

दौर हमारा है कुछ और

कम्पयूटर सीखो फ़ील-फ़ौर

चीज़ बनी हैरत-अंगेज़

उस की मेमोरी है तेज़

हर्फ़ सभी और सब आदाद

कम्पयूटर रखता है याद

इल्म-ओ-फ़न से है आबाद

अच्छा-ख़ासा है उस्ताद

हर भाषा कर लो तहरीर

और बना लो हर तस्वीर

उस पर कर लो हेड और टेल

फिर खेलो मन-चाहे खेल

नई चलाई उस ने रीत

उस पर भी बजते हैं गीत

सीख के कम्पयूटर बच्चो

अपने ख़्वाब को सच कर लो

(883) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554